Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां में नमाज पढ़ने गए एक दुकानदार की दुकान से 1 लाख 5 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव शहबाजपुर कलां निवासी अकबर अली पुत्र मोहम्मद इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में राजकीय इंटर कॉलेज के पास उनकी प्लास्टिक पाइप की दुकान है। मंगलवार 21 जुलाई की शाम करीब 7:15 बजे वह दुकान बंद कर गांव की मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे।
पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो लोग दुकान में घुस गए और लोहे की मेज की रैक तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 5 हजार रुपये चोरी कर ले गए। नमाज पढ़कर वापस लौटने पर उन्होंने दुकान में रैक टूटी हुई देखी। जांच करने पर उसमें रखी नकदी गायब मिली। अकबर अली ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी रुपये नहीं मिले, जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने दो ग्रामीणों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई और चोरी गई रकम बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play