पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका – Jagran

पिंपरी-चिंचवड़ में 'वेस्ट-टू-एनर्जी' प्रोजेक्ट साइट पर एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह गया, जिसमें 15-20 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहा।
15-20 मजदूर मलबे में दबे होने की आशंका, हड़कंप।
फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव में जुटीं।
पिंपरी-चिंचवड़ (पुणे): पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पिंपरी-चिंचवड़ में बुधवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। ‘वेस्ट-टू-एनर्जी’ प्रोजेक्ट साइट पर एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस मलबे के नीचे 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।
बता दें कि यह पूरा प्रोजेक्ट पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) की ओर से मोशी इलाके में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ, तब इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर वहां काम कर रहे थे। तभी अचानक ढांचा ताश के पत्तों की तरह ढह गया।
हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मलबे को हटाने और नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपातकालीन टीमें लगातार काम कर रही हैं।
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और खुद बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाने के लिए मौके पर कई एम्बुलेंस को स्टैंडबाय (तैयार) पर रखा गया है।
गौरतलब है कि हादसा किस वजह से हुआ, इसके सटीक कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और उन्हें तुरंत इलाज मुहैया कराना है। मलबे के पूरी तरह हटने के बाद ही हताहतों या घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News