Lalitpur News: भव्यता से निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा – Hindustan

Lalitpur News: ललितपुर। श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति एवं श्री जगदीश मंदिर प्रकाश समिति की संयुक्त बैठक पंडित राजीव बबेले की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आगामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा को भव्य व सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। इस दौरान पंडित सुधांशु शेखर हुण्डैत ने रथयात्रा की संपूर्ण कार्ययोजना प्रस्तुत की। उपस्थित गणमान्य नागरिकों व समिति सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की। समिति ने रथों की तैयारी का दायित्व हुण्डैत परिवार को सौंपा।
रथयात्रा के विभिन्न मंदिरों से प्रस्थान, क्रम निर्धारण, रथ संचालन, आरती, प्रसाद वितरण, स्वागत-सम्मान सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। रथों की व्यवस्था भारत सेवा मंडल करेगा। रथयात्रा संचालन समिति में पं. ब्रजेश चतुर्वेदी, सोनू पाठक, विलास पटैरिया, चन्द्रशेखर राठौर, मानू शर्मा, सरदार हरविन्दर सिंह सलूजा, संतोष सोनी, विक्की किलेदार, शुभम, दीपक रामेर, प्रशांत शुक्ला, मनीष दुबे सहित कई सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं आरती व्यवस्था दीपक चौबे, सरदार बीके सिंह, विलास पटैरिया, धर्मेन्द्र रावत, सोनू पाठक को दी गई। इसके अलावा प्रसाद वितरण की व्यवस्था संतोष सोनी व रामराजा व्यायामशाला संभालेगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News