महाराष्ट्र के नागपुर शहर से रोड रेज का एक संगीन मामला सामने आया है। यहां नागपुर में सरेआम बीच सड़क पर कुछ बाइक सवार युवकों ने एक पुलिसकर्मी की कार को रोककर उसे बेरहमी से पीट दिया। जानकारी के मुताबिक युवकों ने पुलिसवाले को जबरन कार से बाहर घसीटा और पब्लिक के सामने उस पर टूट पड़े। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें हमलवार पीड़ित को चेहरे पर लात मारते भी नजर आए हैं।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना 28 जून की रात को हुई। 35 वर्षीय पीड़ित पुलिसकर्मी अपनी निजी कार से एक मित्र के साथ मानकापुर चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी पर आई एक मामूली खरोंच को लेकर करीब 7 से 8 बाइक सवार युवकों से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिलें पुलिसकर्मी की कार के आगे खड़ी कर रास्ता ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वे गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते पुलिसकर्मी को कार से बाहर खींचकर सड़क के दूसरी तरफ ले गए और लात-घूसों की बरसात कर दी।
सामने आए वीडियो में कई लोग सड़क पर रुककर यह सब देखते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। आरोपी युवक कई मिनटों तक उसे पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर भीड़ भी लग जाती है, लेकिन वे नहीं रुकते। युवकों ने पुलिसवाले की गाड़ी में तोड़ फोड़ भी की।
हादसे के बाद लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की कर दी और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक नागपुर पुलिस ने जिन 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से कई पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई 5 मोटरसाइकिलें और करीब 5.6 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play