पुलिस अधिकारियों को सीखाई गई पीआरवी की लाइव मानीटरिंग प्रणाली – Hindustan

आपात स्थिति में पुलिस के रिस्पांस सिस्टम को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को खास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यूपी 112 मुख्यालय में जिलों में तैनात राजपत्रित नोडल अधिकारियों को पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हेकिल) में लगे अत्याधुनिक उपकरणों के उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं। चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें पीआरवी में लगे आई-पैड (एमडीटी), बाडी वार्न कैमरा, पीटीजेड (पीटीजेड) कैमरा और जीपीएस की लाइव मानीटरिंग व प्रयोग की विस्तार से जानकारी दी गई।डीजी यूपी-112 बीके सिंह ने बताया कि हर दिन दो जोन के राजपत्रित नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से आपातकालीन स्थिति में मदद मांगे जाने की स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
पारंपरिक काल के अलावा व्हाट्सएप नंबर-7570000100, फेसबुक के जरिए @112uttarpradesh, एक्स @112uttarpradesh और इंस्टाग्राम के जरिए यूपी-112 से मदद मांगी जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान यूपी 112 से जुड़ी अन्य आपातकालीन सेवाओं जैसे फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, जीआरपी, एसडीआरएफ, एनएचएआई, 1090 (वूमेन पावर लाइन और सीएम हेल्पलाइन के साथ मिलकर काम करने की प्रणाली की भी जानकारी दी गई। डीजी यूपी-112 ने प्रशिक्षण हासिल करने वाले अधिकारियों को रिस्पांस टाइम करने के साथ ही पीआरवी की औचक और नियमित चेकिंग तथा यूपी 112 की सेवाओं को और चुस्त-दुरुस्त बनाने का निर्देश दिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News