पुलिस की रोक के बावजूद सपा नेता–कार्यकर्ता दिल्ली हुए रवाना: मुजफ्फरनगर से करीब 45 बसों और 25-30 निजी गाड़ि… – Dainik Bhaskar

मुजफ्फरनगर में पुलिस की रोक के बावजूद समाजवादी पार्टी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए सपा नेताओं ने करीब 45 बसों
रविवार सुबह दिल्ली रवाना होने के दौरान पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके और पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय से काफिले के साथ दिल्ली की ओर निकल पड़े।
चरथावल विधायक पंकज मलिक भी प्रेमपुरी स्थित अपने आवास से निकलकर पार्टी कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके। इसके बाद वह सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली जाने से पहले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मेरठ स्थित शिवाया टोल प्लाजा पर एकत्र होने का कार्यक्रम है। यहां से सभी एक साथ दिल्ली में होने वाली रैली के लिए रवाना होंगे।
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने की तैयारियों के बीच शनिवार शाम से ही पुलिस ने कई नेताओं को उनके घरों पर रोकना शुरू कर दिया था। कुछ नेताओं के आवास पर पुलिस तैनात की गई थी। इस कार्रवाई का सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत पार्टी के कई नेताओं ने विरोध जताया और एसएसपी सूरज कुमार राय से वार्ता की।
वार्ता के बाद देर रात नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर तैनात पुलिस को धीरे-धीरे हटा लिया गया। हालांकि, रविवार सुबह दिल्ली जाने की तैयारी में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं को फिर रोकने की कोशिश की गई। इसके बावजूद सपा नेता और कार्यकर्ता काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA महागठबंधन की रैली प्रस्तावित है। मुजफ्फरनगर से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़े काफिले के दिल्ली रवाना होने के दौरान पुलिस की रोकने की कोशिश और पार्टी की तैयारियां चर्चा में रहीं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News