सीतामढ़ी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट (यूजी)-2026 परीक्षा शनिवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा एकल पाली में अपराह्न 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दिव्यांग परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए परीक्षा शाम 6:15 बजे तक संचालित की गई। परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन प्रक्रिया, परीक्षार्थियों की सुविधाओं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतामढ़ी उच्च विद्यालय, डुमरा, कमला बालिका उच्च विद्यालय, डुमरा समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।
इस दौरान केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व निगरानी की समुचित व्यवस्था थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं उड़नदस्ता दल तैनात किए गए थे। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कहा कि सभी केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में रही। जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play