नूंह, केशव भारद्वाज। नूंह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से पांच पशुओं को भी मुक्त करवाया है। इस दौरान आरोपी के बाकी चार साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, सीआईए नूंह प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सोहना-नूंह रोड स्थित घासेड़ा बाईपास मोड़ पर अपराध रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कैंटर में ऊंट रखकर वध के लिए ले जा रहे हैं और उन्हें सलंबा गांव के पास कीकरों के बीच उतारा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध कैंटर दिखाई दिया। पुलिस के नजदीक reaches आते ही वहां मौजूद आरोपियों में से एक ने अवैध देशी कट्टे से पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। सीआईए प्रभारी विनोद कुमार को गोली लगने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी, लेकिन आरोपी दोबारा हथियार लोड करने लगा।
इस पर पुलिसकर्मी ने आत्मरक्षा में गोली चला दी। गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। जिससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पिनगवां निवासी नगीन के रूप में हुई है। जबकि उसके साथी इस्लाम, नदीम, आबिद और समीन फरार हो गए। आरोपी सलंबा गांव के बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए नल्हड़ स्थित एसएचकेएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। कैंटर की तलाशी में पांच ऊंट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ऊंटों को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से वाहन में भर रखा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियत के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play