पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपक जगमगाए: महाआरती के बाद हुई आतिशबाजी; डिप्टी सीएम ने छात्राओं के सा… – Dainik Bhaskar

अजमेर का विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला गुरुवार से शुरू हो गया। मेला मैदान में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने ध्वजारोहण कर इसकी शुरुआत की। दीया कुमारी ने छात्राओं के साथ डांस भी किया।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथूराम सोलंकी ने अपनी टीम के साथ प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान 101 कलाकारों ने एक साथ नगाड़ों पर थाप दी, जो पुष्कर के इतिहास में पहली बार हुआ है।
देसी और विदेशी पर्यटकों की टीमों के बीच फुटबॉल मैच हुआ। मैच देसी पर्यटकों की टीम ने 2-1 से जीता। शाम को पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपक जलाए गए। जयपुर घाट पर महाआरती हुई। इसके बाद आतिशबाजी की गई।
मेले में 15 करोड़ रुपए का घोड़ा ‘शाबाज’ आकर्षण का केंद्र है। इसे पंजाब के पशुपालक गेरी लेकर आए हैं। यही नहीं, दो से ढाई फीट हाइट के शेटलैंड पोनी नस्ल के घोड़े भी हैं। पुंगनूर नस्ल की सबसे छोटी गाय 16 इंच की है।
हरियाणा के रहने वाले मोलड़ घोड़ा ‘बुर्ज खलीफा’ लेकर आए हैं। मालिक मोलड़ ने 72 इंच हाइट के इस घोड़े की कीमत 72 करोड़ रखी है। श्रीगंगानगर के इंजीनियर भरत कुमार 800 किलो का भैंसा लेकर आए हैं। साबरमती मुर्रा नस्ल के इस भैंसे की कीमत 35 लाख है। यह भैंसा लंच में काजू-बादाम खाता है।
देखिए पुष्कर मेला की PHOTOS…
….
ये खबर भी पढ़ें…
पुष्कर मेले में आया 15 करोड़ का घोड़ा:5 साल का बादल 285 बच्चों का बाप; 800KG का भैंसा और 16 इंच की गाय भी पहुंची
पुष्कर मेले में पहुंचे सबसे छोटी हाइट के घोड़े:काजू-बादाम खाने वाला घोड़ा भी आया, AC वाहनों से पहुंच रहे
पुष्कर मेले में पहुंचे अंबानी के घोड़े के बेटे:एक करोड़ की घोड़ी नगिना भी पहुंची; इस बार आएगी दुनिया की सबसे छोटी गाय
पुष्कर मेले की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News