Feedback
किआ ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं किआ सोरेंटो (Kia Sorento) की, जो ब्रांड की फ्लैगशिप एसयूवी है. भारतीय बाजार में लॉन्च हुई ये कार दमदार फीचर्स के साथ आती है. इसमें दो इंजन का विकल्प मिलेगा. सोरेंटो किआ की पहली हाइब्रिड एसयूवी है. इस कार में कंपनी ने डीजल इंजन का विकल्प भी दिया है.
कार में वेंटिलेटेड सीट्स, जनरेटिव एआई, पर्सनलाइज्ड डिस्प्ले जैसे लेटेस्ट लाइफस्टाइल फीचर्स मिलते हैं. इस कार के साथ 6 सीटर और 7 सीटर दोनों कॉन्फिग्रेशन का विकल्प मिलेगा. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास मिलने वाला है.
किआ सोरेंटो 4.8 मीटर लंबी होगी. कार में 10 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, किआ का जरनरेटिव एआई, पर्सनलाइज्ड डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे. कार में रिक्लाइनिंग मिडिल रो सीट्स मिलेंगी, जो वेंटिलेशन फीचर के साथ आएगी. इस कार को आप 6 सीटर और 7 सीटर अवतार में खरीद सकते हैं.
अगर आप 6 सीटर ऑप्शन के लिए जाते हैं, तो मिडिल रो में आपको कैप्टन सीट्स मिलेंगी. वहीं 7 सीटर अवतार में कंपनी बेंच सीट्स मिडिल रो में देगी. कार 19 इंच के क्रिस्टल कट एलॉय व्हील्स के साथ आती है. इसे 8 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. कार प्रीमियम ब्लैक और ऑलिव ब्राउन इंटीरियर थीम के साथ मिलेगी.
किआ सोरेंटो में 1.6 लीटर का टर्बो जीडीआई हाइब्रिड (स्मार्टस्ट्रीम) इंजन मिलेगा, जो 180 पीएस की पावर और 265 एनएम का टॉर्क प्रोड्यसू करेगा. इसमें 65 पीएस पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी. वहीं दूसरा 2.2 लीटर का डीजल इंजन होगा, जो 193 पीएस की पावर और 442 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा.
एसयूवी को ग्लोबल एन3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. ये कार 4.8 मीटर लंबी है. इसमें 26 स्टैंडर्ड सेफ्टी पैक मिलेंगे. कार में 30 ऑटोनोमस सेफ्टी फीचर्स, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. कार में स्मार्ट डैशकैम फ्रंट और रियर दोनों में मिलेगा. ओटीए के जरिए कार में अपडेट्स दिए जाएंगे.
ये खबर अभी अपडेट हो रही है…
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू