भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार अब एक नए और सस्ते ऑप्शन पर तेजी से काम कर रही है। देश में फिलहाल 20 पर्सेंट एथनॉल मिक्स यानी E20 पेट्रोल मिल रहा है। अब सरकार का पूरा फोकस ‘फ्लेक्स फ्यूल’ पर है। फ्लेक्स फ्यूल का मतलब है ऐसा फ्यूल जिसमें 85 से लेकर 100 पर्सेंट तक एथनॉल मिक्स किया जा सकता है। चूंकि एथनॉल गन्ने और मक्के जैसी फसलों से बनता है, इसलिए यह सस्ता भी है और इससे पॉल्यूशन भी बहुत कम होता है। नॉर्मल गाड़ियां इस भारी मिक्चर को नहीं झेल सकतीं। इसलिए कार कंपनियां अब खास फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियां (FFVs) तैयार कर रही हैं। आइए जानते हैं इस साल भारत में एंट्री करने वाली ऐसी ही 3 शानदार कारों के बारे में।
₹ 6.85 – 11.98 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 4.99 – 6.95 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.59 – 10.55 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5 लाख से शुरू
₹ 5.99 – 9.1 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 11.52 – 14.47 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सुजुकी अपनी सबसे पॉपुलर कार वैगनआर का फ्लेक्स फ्यूल मॉडल सबसे पहले ला सकती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान के मुताबिक, मारुति अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार इसी साल 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे के मौके पर लॉन्च कर सकती है। भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखी यह कार 85 से लेकर पूरे 100 पर्सेंट एथनॉल पर भी चल सकेगी। इसके 1.2 लीटर इंजन को अंदर से काफी अपग्रेड किया गया है। इसमें एक खास एथनॉल सेंसर भी लगा है जो फ्यूल को पहचानकर इंजन की परफॉर्मेंस को खुद सेट कर लेगा।
मारुति की तरफ से दूसरी बड़ी तैयारी उसकी स्टाइलिश क्रॉसओवर कार फ्रोंक्स को लेकर है। कंपनी ने पहले इसका एक कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था जो 85 पर्सेंट एथनॉल (E85) वाले फ्यूल पर आसानी से दौड़ सकता है। इसमें फ्रोंक्स का रेगुलर 1.2 लीटर वाला इंजन ही इस्तेमाल होगा जो करीब 90bhp की ताकत देता है। एथनॉल से कार को खराब होने से बचाने के लिए इसके फ्यूल पंप, इंजेक्टर्स और पाइप्स को एकदम अलग और मजबूत मटेरियल से बनाया गया है।
टाटा मोटर्स भी इस रेस में पीछे नहीं है। वह अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो SUV ‘पंच’ का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन ला रही है। टाटा पंच अभी पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में आती है। अब यह टाटा की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार बनने जा रही है। कंपनी इसे 2026 के आखिर तक या 2027 की शुरुआत में मार्केट में उतार सकती है। इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जिसके ईसीयू (ECU) और साइलेंसर सिस्टम में बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि यह E85 फ्यूल को बिना किसी दिक्कत के झेल सके।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play