Feedback
प्रधानमंत्री मोदी ने 24 घंटे में दो-दो बार देश से सोने की बचत करने की अपील की. PM मोदी ने गुजरात में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर छोटे-बड़े प्रयास से ऐसे उत्पादों का उपयोग कम करना है जो विदेश से आते हैं, और ऐसे व्यक्तिगत कामों से भी बचना है जिसमें विदेशी मुद्रा खर्च होती हो.
बता दें, रविवार को भी पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट जंग को लेकर कई अहम बातें कहीं थी. जहां उन्होंने विदेशी मुद्रा को लेकर भी चर्चा की और सोने की बचत का जिक्र किया.
वहीं आज सोमवार को गुजरात में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भारत के नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देनी होगी. इससे पहले के दशकों में भी जब-जब देश युद्ध या किसी और अन्य बड़े संकट से गुजरा है, सरकार की अपील पर हर नागरिक ने अपना दायित्व निभाया है. आज भी जरूरत है कि हम सब मिलकर अपना दायित्व निभाएं. देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से देशहित में एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक संघर्षों का भारत पर भी गंभीर असर पड़ रहा है.
वडोदरा पहुंचे PM मोदी
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा पहुंचे. वडोदरा के अनखोल में पीएम मोदी ने गुजरात के तीसरे सरदारधाम प्रोजेक्ट से संलग्न विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया. सरदारधाम प्रोजेक्ट के तहत 150 करोड़ के खर्च से निर्मित 2,000 छात्र- छात्राओं की शिक्षा के लिए डॉक्टर दुष्यंत और दक्षा पटेल छात्रालय का लोकार्पण भी किया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू