पेड़ के निचे खड़े लोगों पर गिरी बिजली, दो की मौत, दो गंभीर; भंडारा के पिंपलगांव की घटना – UCN Live News Nagpur

admin
News Admin
भंडारा: खेत से धान की कटाई करते समय बारिश शुरू होने पर पेड़ के नीचे खड़े दो लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम 6.30 बजे अड्याल क्षेत्र के पिंपलगांव में हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अड्याल पुलिस को दी। घायलों को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से पिंपलगांव क्षेत्र में गमगीन माहौल है।
मृतकों के नाम विजय सिंह (45, निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश), कांता रमेश जिभकटे (उम्र 55, निवासी पिंपलगांव) हैं। घायलों में उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी महेश तेजा (उम्र 30) और पिंपलगांव निवासी संजय गाडेकर (उम्र 45) शामिल हैं।
पेड़ के नीचे खड़े होने पर गिरी बिजली
विजय सिंह और महेश तेजा उत्तर प्रदेश से कटाई मशीन लेकर जिले में आए थे। पिंपलगांव में मंगलवार को कटाई मशीन लेकर किसान और मजदूर धान की कटाई कर रहे थे। इस बार शाम को तेज बारिश शुरू होने पर सभी एक पेड़ के नीचे रुक गए। इस दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिरने से विजय सिंह और कांता रमेश जिभकाटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेश तेजा और संजय गाडेकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अड्याल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अड्याल ग्रामीण अस्पताल लेकर आई। वहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। इस समय जिले में ग्रीष्मकालीन धान की फसल की कटाई चल रही है। बेमौसम बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News