पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, BPSC AEDO परीक्षा में धांधली का मास्टरमाइंड गिरफ्तार – AajTak

Feedback
बिहार में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ा एक्शन लिया है. BPSC की अप्रैल 2026 में हुई AEDO परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को पटना से गिरफ्तार किया गया है.
जांच में सामने आया है कि अतुल राज AEDO परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गैंग से जुड़ा था. वह कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक ऑपरेटर के तौर पर तैनात था. इसी दौरान परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रची गई.
यह भी पढ़ें: ‘पेपर में आते हैं 100 मार्क्स के सवाल, मॉडरेटर से बनवाए जाते हैं 500 सवाल का क्वेशन बैंक’, NEET-UG पेपर लीक में सरकार का जवाब
मामले की जांच के दौरान अतुल की सहकर्मी दीपिका कुमारी के मोबाइल से परीक्षा से जुड़े कई अहम डिजिटल सबूत मिले थे. अतुल का मोबाइल भी परीक्षा केंद्र से जब्त किया गया था. इन सबूतों की जांच के बाद उसकी भूमिका सामने आई.
इस मामले में पटना के एएन कॉलेज परीक्षा भवन में परीक्षार्थी रोशन कुमार को बायोमीट्रिक कर्मी अंशुप्रिया द्वारा उत्तर पुर्जा देते हुए पकड़ा गया था. इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो अतुल राज पांडेय की भूमिका भी सामने आई.
AEDO परीक्षा में कई केंद्रों को मैनेज करने की साजिश
EOU की जांच के मुताबिक, अतुल ने अप्रैल 2026 में हुई सहायक लोक स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानी AEDO परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों को मैनेज करने की साजिश रची थी. बड़े स्तर पर धांधली की इस कोशिश के बाद BPSC ने दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी थीं.
पूछताछ में अतुल ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कई अहम लोगों के नाम भी बताए हैं. EOU अब इन नामों का सत्यापन कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे और परीक्षा केंद्रों तक उनकी पहुंच कैसे बनी.
यह भी पढ़ें: NTA का बड़ा एक्शन, पेपर सेट करने वाले 600 एक्सपर्ट हटाए गए, नई टीम बनी, 4 लेवल का चेकिंग सिस्टम
जैमर और बायोमीट्रिक कंपनियों के साथ कर चुका काम
जांच में यह भी सामने आया है कि अतुल राज पहले कई जैमर और बायोमीट्रिक कंपनियों के साथ अलग-अलग परीक्षाओं में काम कर चुका है. वह इन कंपनियों को मानव बल भी उपलब्ध कराता था. इसी अनुभव का इस्तेमाल परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और बायोमीट्रिक सिस्टम तक पहुंच बनाने में किया गया या नहीं, इसकी भी जांच हो रही है.
इस मामले में 23 अप्रैल 2026 को श्रीकृष्णापुरी थाने में लोक स्वच्छता पदाधिकारी की परीक्षा में कदाचार से जुड़ा केस दर्ज किया गया था. अब EOU इस पूरे मामले के दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है.
गिरफ्तारी के बाद अतुल राज पांडेय को बुधवार देर रात बेऊर जेल भेज दिया गया. EOU की कार्रवाई से परीक्षा में धांधली करने वाले नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद है. जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News