Prayagraj News: प्रयागराज। हर वर्ष बारिश के बाद जलभराव से जूझने वाले शहरियों के लिए अब राहत भरी खबर है। नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से प्रयास शुरू कर दिए हैं। एनसीपीई इन्फ्रा स्ट्रक्चर एजेंसी को हायर किया जा रहा है, जो भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निचले इलाकों में जल निकासी के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान तैयार करेगी। नगर निगम ने शहर की जलभराव की स्थिति को देखते हुए बीते 10 अगस्त को सीएंडडीएस के जरिए करार किया है। नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने बताया कि कंपनी शहर की भौगोलिक स्थिति को देखकर आगे की कार्ययोजना बनाएगी。
पूर्व में भी हो चुका है अध्ययन
शहर के अलग-अलग हिस्सों का अगर अध्ययन किया जाए तो कुछ इलाके ऊपर बने हैं, जैसे सिविल लाइंस, एलनगंज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि, लेकिन अल्लापुर टैगोर टाउन और जार्जटाउन जैसे इलाके निचले हैं। पूर्व में भी नगर निगम की एजेंसियों ने इस पर अध्ययन किया है। जिसके तहत एक कार्ययोजना बनाई गई थी। जिस पर उस वक्त आगे काम नहीं हो सका था।
यहां का प्लान बहुत पुराना
अफसरों का कहना है कि यहां का जल निकासी का प्लान बहुत अधिक पुराना है। उस दौर की और वर्तमान की भौगोलिक स्थिति में बहुत बदलाव हो गया है। ऐसे में सभी जगह की एक स्थिति का अध्ययन अब कराया जाएगा।
जल निकासी के प्रबंध के लिए एजेंसी से बात हो गई है। यह पूरे शहर की स्थिति का अध्ययन करके आगे काम करेगी। जिससे आने वाले समय में जलजमाव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
-मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play