बेंगलुरु में एक 37 वर्षीय महिला के साथ ढोंगी बाबा द्वारा ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तांत्रिक ने महिला को उसकी बेटी की वैवाहिक समस्याओं को सुलझाने का झांसा दिया और एक खास पूजा के बहाने 43 ग्राम सोना और 1.3 लाख रुपये की नकदी लेकर चंपत हो गया। ठग ने महिला को इतना डरा दिया था कि उसने डर के मारे दो दिन तक उस पोटली को हाथ भी नहीं लगाया जिसमें उसने गहने और कैश रखे थे। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पीड़िता की छोटी बेटी के ससुराल में कुछ परेशानियां चल रही थीं। इसी बीच एक पड़ोसी ने उसे शिवकाली उर्फ नितिन नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया। पड़ोसी ने दावा किया कि इस व्यक्ति के पास आध्यात्मिक शक्तियां हैं और वह बड़ी से बड़ी घरेलू समस्याओं को सुलझा सकता है।
ढोंगी तांत्रिक ने गीता से कहा कि उसकी बेटी की जान को खतरा है और उस पर किसी ने जानलेवा जादू-टोना किया है। उसने इस संकट को टालने के लिए शुक्रवार को महिला के घर पर एक विशेष पूजा करने की बात कही। साथ ही हिदायत दी कि पूजा के दौरान घर में कोई और मौजूद नहीं होना चाहिए।
26 जून को शाम करीब 4 बजे तांत्रिक गीता के घर पहुंचा और नींबू, राख, हल्दी, मेथी के दाने और अन्य चीजों का इस्तेमाल करके मंत्र पढ़ते हुए अनुष्ठान शुरू किया।
पूजा के बीच में ही उसने गीता से घर में रखा सारा सोना और कैश लाने को कहा। उसने कहा कि बेटी की सलामती के लिए इन चीजों को विशेष पूजा में रखना होगा।
पीड़िता ने बाबा की बात मानकर घर की मरम्मत के लिए रखे 1.3 लाख रुपये और 43 ग्राम सोने के गहने जिसमें सोने की चेन, चूड़ियां और अंगूठियां शामिल थीं, वे एक कपड़े की पोटली में रख दिए।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, अनुष्ठान के दौरान ढोंगी बाबा ने अपने बैग से राख निकालकर गीता के ऊपर फेंकी, उसका सिर नीचे की तरफ झुकाया और उसकी पीठ पर वार किया। इसके बाद उसने महिला को सख्त चेतावनी दी कि अगर उसने दो दिन से पहले उस कपड़े की पोटली को खोलने की कोशिश की, तो उसे “खून की उल्टी होगी और उसकी मौत हो जाएगी।” डर के मारे गीता ने पोटली नहीं खोली और इसी का फायदा उठाकर बाबा गहने और कैश लेकर फरार हो गया।
बेंगलुरु के बागलकुंटे पुलिस स्टेशन में शिवकली उर्फ नितिन के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोपी पूजा-पाठ का ढोंग रचकर गहने और नकदी लेकर फरार हो गया है। आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए सरगर्मी से प्रयास किए जा रहे हैं।”
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play