पोस्टमार्टम से पहले ही शव लेकर घर लौटे परिजन – Live Hindustan

कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के गरेरी टोला स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले इंटर के छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्र की मौत के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे अपने गांव ले गए। इससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में पुलिस को कठिनाई हो सकती है। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय प्रियांशु कुमार, कदवा थाना क्षेत्र के सनौली गांव का निवासी था और कटिहार शहर के गरेरी टोला स्थित एक लॉज में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को वह गंभीर अवस्था में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, शुक्रवार को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ गांव ले गए। इससे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। उन्होंने कहा कि परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले गए हैं। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इधर, छात्र की मौत को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ अन्य कारणों की भी आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News