इंस्टाग्राम पर दोस्ती, बर्थडे पार्टी में नशीली ड्रिंक और दुष्कर्म… गर्भपात के बाद शादी से मुकरा युवक – AajTak

Feedback
बिहार के मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक नाबालिग छात्रा के लिए दर्दनाक साबित हुई. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया, फिर अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक पिलाई और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा.
पीड़िता ने महिला थाना में दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी युवक मुकर गया. इतना ही नहीं, उसने उसे ब्लैकमेल करना और प्रताड़ित करना भी शुरू कर दिया. मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: ICU में आग, चीख-पुकार और मौत का मंजर… मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे की आंखों देखी
टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग है. उसने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. आवेदन के आधार पर महिला थाना में केस दर्ज किया जा रहा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
मॉल में काम करने के दौरान हुई पहचान
पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि वह पारिवारिक आर्थिक तंगी के कारण एक मॉल में काम करती है. इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक से पहचान हुई. आरोपी भी काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पास स्थित एक मॉल में काम करता है.
शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया पर बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. कुछ समय बाद युवक ने अपने जन्मदिन की पार्टी में उसे बुलाया. पीड़िता का आरोप है कि पार्टी के दौरान आरोपी ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया.
पीड़िता का कहना है कि ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई. इसी दौरान आरोपी ने उसकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. होश में आने पर आरोपी ने लोक-लाज और बदनामी का डर दिखाते हुए शादी करने का वादा किया.
 मुजफ्फरपुर
शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण
पीड़िता के अनुसार, पहली घटना के बाद आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा और उसे अपने घर बुलाता रहा. इस दौरान उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे कई बार जबरन गर्भपात की दवाइयां खिलाईं, जिससे उसका गर्भपात हो गया.
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद उसने कथित रूप से ब्लैकमेल करना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
पुलिस बोली- आवेदन के आधार पर दर्ज होगी FIR
टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत महिला थाना को मिली है. पीड़िता ने युवक पर यौन शोषण, शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने और शादी कराने की मांग की है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आवेदन के आधार पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद सभी आरोपों की जांच की जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News