LoC पर हाथ मिलाते नजर आए भारत और पाकिस्तान के अधिकारी, सामने आई खास तस्वीर; क्या है कहानी? – Live Hindustan

भारतीय सेना ने एक बार फिर दरियादिली की मिसाल पेश की है। भरता और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास सेना ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से पाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया। इस दौरान सीमा पर एक बेहद दुर्लभ नजारा भी देखने को मिला, जब दोनों देशों के बीच जारी कड़वाहट के बीच भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारी हाथ मिलाते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी शख्स को पाक अधिकारियों को सौंपते समय मेजर रैंक के अधिकारी ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से हाथ मिलाया। भारतीय सेना ने इसकी एक तस्वीर भी साझा की है। यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और लोग सेना के इस जेस्चर की तारीफ जमकर तारीफ कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान का यह युवक भारतीय सीमा में घुस आया था। शख्स की पहचान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले असद खान के रूप में हुई है। भारतीय सेना ने असद खान को पिछले सप्ताह कुपवाड़ा जिले के तीतवाल सेक्टर के सिमारी गांव में पकड़ा था।

असद की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए जा रहे थे, जिसमें भारतीय सेना से उसे रिहा करने की गुहार लगाई गई थी। इसके बाद सेना ने दरियादिली दिखाते हुए उसे पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

इंडियन आर्मी के चिनार कॉर्प्स विंग ने पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तानी नागरिक असद खान को 18 जून 2026 को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। भारत में असद खान के साथ अच्छा सलूक किया गया, जो मानवीय मूल्यों के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” सेना ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News