'पोस्ट शेयर करना बंद करो… उम्मीदें टूटती हैं', Ford Endeavour के वीडियो पर भड़के नेटिजंस – AajTak

Feedback
Ford Endeavour India Return: अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड (Ford) भले ही भारतीय बाजार से अपना कारोबार समेट चुकी हो, लेकिन कंपनी की पुरानी और लोकप्रिय SUVs आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं. खासतौर पर Ford Endeavour को लेकर भारतीय ग्राहकों के बीच आज भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. ऐसे में कंपनी ने सोशल मीडिया पर Endeavour का एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसके बाद लोगों में उत्साह के बजाय नाराजगी देखने को मिली. कई यूजर्स ने कंपनी से सीधे सवाल किया कि जब वह भारत में इस SUV को बेच ही नहीं रही है, तो आखिर ऐसे वीडियो शेयर करने का क्या मतलब है? ऐसा मत करो दिल टूटता है. 
दरअसल Ford India ने सोशल मीडिया पर थर्ड जनरेशन की Endeavour का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें SUV रेगिस्तान के बीच दमदार अंदाज में दौड़ती नजर आती है. कंपनी ने इस वीडियो के जरिए लोगों से उनके पसंदीदा Ford Moments साझा करने की अपील की है. साथ ही, फोर्ड मोमेंट हैशटैग का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फीचर करने का मौका देने की बात कही है.

यह भी पढें: बिना हाथों के जीती दुनिया… अब Hyundai ने गिफ्ट की शानदार SUV
कंपनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “फास्ट, फियरलेस एंड कम्पलीटली अनस्टॉपेबल”. थ्रोबैक थर्सडे हैचटैग के साथ शेयर किए गए इस वीडियो पोस्ट को पुरानी यादों से जोड़ने की कोशिश की गई. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को कंपनी का यह अंदाज पसंद नहीं आया और देखते ही देखते पोस्ट पर नाराजगी भरे कमेंट्स आने लगे.
A post shared by Ford India (@fordindia)
क्या बोले नेटिजंस?
Ford के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कंपनी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. कुछ लोगों ने इसे भारतीय ग्राहकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया, तो कुछ ने कंपनी से साफ-साफ जवाब देने की मांग की कि क्या वह भारतीय बाजार में दोबारा वापसी करने की योजना बना रही है.
कई यूजर्स ने कंपनी से कहा कि वह इस तरह के आकर्षक वीडियो शेयर करने के बजाय भारत में वापसी को लेकर अपना स्टेटस क्लीयर करें. वहीं कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जब पुराने Ford ग्राहकों को अभी भी सर्विस और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो कंपनी केवल शानदार वीडियो शेयर करने पर क्यों ध्यान दे रही है.

यह भी पढें: लो-बजट में बड़ी गाड़ी! 5.73 लाख में बेस्ट 7-सीटर फैमिली कारें
एक यूजर डा. आदित्य सांगले ने लिखा, “प्लीज अब वीडियो पोस्ट करना बंद करें, लोगों को झूठी उम्मीदें न दें. मेरे पास खुद एक फोर्ड है, मैं इसकी अहमियत जानता हूँ और मुझे इसे चलाना पसंद है, लेकिन यह सब देखकर मेरी उम्मीदें टूट रही हैं.” उनके इस कमेंट से साफ जाहिर होता है कि Ford के कई पुराने ग्राहक आज भी कंपनी की वापसी को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं.
Endeavour आज भी लोगों को पसंद
Ford Endeavour भारतीय बाजार में एक बेहद लोकप्रिय प्रीमियम SUV रही है. अपने दमदार लुक, शानदार रोड प्रेजेंस, ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी के चलते ये एसयूवी लंबे समय तक बड़े SUV सेगमेंट में अपनी पहचान बनाई थी. इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में पहली बार साल 2003 में लॉन्च किया गया था. ये वो समय था, जब इंडियन मार्केट में बड़ी एसयूवी की संख्या काफी कम थी. एंडेवर से एक साल पहले मई 2002 में हिंदुस्तान मोटर्स ने Mitsubishi Pajero को सीबीयू रूट से इंडिया में उतारा था और अगस्त 2009 में Toyota Fortuner की एंट्री हुई.
बाजार में फोर्ड एंडेवर खूब लोकप्रियता तो हासिल की, लेकिन बढ़ते कम्पटीशन के बीच ये एसयूवी की बिक्री लगातार कम होती गई. इधर बीच कंपनी के हालात भी कुछ ठीक नहीं चल रहे थे. नतीजा साल 2021 में Ford ने भारतीय बाजार से अलविदा कहने का फैसला किया और इसी के साथ फोर्ड एंडेवर की बिक्री भी बंद हो गई. इसके बाद से ही Ford की वापसी और Endeavour के दोबारा लॉन्च को लेकर समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं.
Ford ने 9 सितंबर 2021 को भारत में अपने व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस को बंद करने का ऐलान किया था. कंपनी ने कहा था कि वह भारत में बिक्री के लिए वाहन बनाने का काम बंद करेगी और बाजार में मौजूद डीलर स्टॉक खत्म होने के बाद Endeavour समेत दूसरे मॉडलों की बिक्री भी समाप्त हो जाएगी. इस फैसले का असर कंपनी के कर्मचारियों, डीलर नेटवर्क और सप्लायर्स पर भी पड़ा था. हालांकि, भारत से वाहन निर्माण और बिक्री कारोबार बंद करने के बावजूद फोर्ड बिजनसे सॉल्यूशन के जरिए कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News