पौधरोपण कर क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया की ली शपथ – Hindustan

पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में वृहद पौधरोपण समारोह एवं पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी ने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, नामकरण, संस्कार आदि अवसरों पर एक दूसरे को उपहार के रूप में पौधे भेंट कर क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया को साकार कर राष्ट्र विकास में योगदान देने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पॉलीथिन मुक्त भारत बनाने में योगदान करने की अपील की। गुरूकुल की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर नृत्य नाटिका व पर्यावरण के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिले के नोडल अधिकारी डा. बलकार सिंह ने कहा कि एक दिन में 35 करोड़ पौधे रोपित करना दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी हरित क्रांति है।
इसके बाद प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ, पर्यावरण बचाओ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं तेजी से जलवायु परिवर्तन का एकमात्र कारण यह है कि आज पढ़े-लिखे समृद्ध लोग भी प्रकृति से दूर होते जा रहे है। हम सभी को मिलकर प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के लिए काम करना होगा तभी विनाश के बिना विकास संभव है। प्लास्टिक को अपने दैनिक जीवन से बिल्कुल खत्म करना होगा, तभी यह धरा सुरक्षित रहेगी। कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कान्त दवे ने पूरे जुलाई माह में पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि और वन विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं संग बरगद, पीपल, पारिजात, तुलसी, आंवला, नीम, जामुन, रूद्राक्ष एवं बेल आदि औषधीय एवं छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीएम नितिन गौड़, सीडीओ अश्वनी मिश्रा, एडीएम गरिमा सिंह, एसडीएम चन्द्रकान्ता, डीएफओ राजीव सिंह, वित्त निदेशक युवराज सिंह, कुलसचिव डा. पीयूष कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News