प्रतापगढ़ जिले में शहरी निकायों के लिए कल दूसरे चरण का मतदान होगा। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के धरियावद में कुल 20 वार्ड हैं, जिनके लिए 20 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, छोटी सादड़ी
धरियावद में कुल 60 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के 20-20 प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा 7 भारत आदिवासी पार्टी से, एक बसपा से और 13 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। धरियावद में कुल 9417 मतदाता हैं। इनमें 4706 पुरुष मतदाता, 4711 महिला मतदाता और कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है।
छोटी सादड़ी में कुल 58 उम्मीदवार हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के 25-25 प्रत्याशी हैं। 8 उम्मीदवार अन्य दलों या निर्दलीय हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला है, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस की जीत के समीकरण बिगाड़ते दिख रहे हैं।
कल शाम को चुनाव प्रचार थमने के बाद अब उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वे आखिरी समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। छोटी सादड़ी में कुल 14670 मतदाता हैं, जिसमें 7180 पुरुष मतदाता, 7489 महिला मतदाता और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
धरियावाद वार्डवार प्रत्याशियों की सूची
छोटीसादड़ी नगरपालिका में वार्ड वार प्रत्याशियों की सूची
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.