प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के 24 घंटे पहले राहुल गांधी आज जयपुर में, जानें क्या है मामला – NavaBharat

राहुल गांधी-प्रधानमंत्री मोदी
जयपुर: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज जयपुर के लिए निकलें हैं। जहां वे आज करीब 6 घंटे तक रूकेंगे। देखा जाए तो बीते 17 दिनों में राहुल गांधी का यह दूसरा राजस्थान दौरा है।
आज तय कार्यक्रम के दौरान आज कांग्रेस सांसद जयपुर के पास चौमू के सामोद स्थित खेड़ापति बालाजी के दर्शन करेंगे।यह दर्शन का कार्यक्रम सुबह 9 बजे है। इसके अलावा वे कांग्रेस “नेतृत्व संगम” सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जिसमें पार्टी के चुनिंदा नेता ही शामिल होते हैं। इसमें पार्टी की मूल विचारधारा पर खास चर्चा होती है।
#WATCH | Delhi: Congress leader and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi reaches Delhi Airport to leave for Jaipur pic.twitter.com/rD1Za3kEwz
— ANI (@ANI) December 8, 2024

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
यह भी गौर किया जाए कि, इस कार्यक्रम में अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट समेत राजस्थान के किसी बड़े नेता की एंट्री नहीं होनी है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे दोपहर 3 बजे जयपुर से वापस रवाना होंगे। इससे पहले वे एक व्यापारी के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे।जानकारी दें कि, राहुल गांधी का यह दौरा, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का ठीक एक दिन पहले हो रहा है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी सोमवार से जयपुर में शुरू हो रहे ‘राइजिंग राजस्थान’ वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन-2024 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा दिया जाएगा। इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में 32 देश भाग लेंगे जिसमें 17 देश ‘पार्टनर कंट्री’ होंगे।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देश के प्रमुख उद्योगपतियों में कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, गौतम अदाणी, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी, अजय एस। श्रीराम शामिल हैं। यह सम्मेलन जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में 5,000 से अधिक गणमान्य व्यक्ति, कारोबार और व्यापार जगत के दिग्गज, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं, निवेशक, प्रतिनिधि और अन्य प्रतिभागी भाग लेंगे।
हालांकि इस सम्मेलन से पहले 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए करार (MOU) किये जा चुके हैं। उद्घाटन सत्र में कुछ प्रतिष्ठित उद्योगपति मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रमुख नीतिगत सुधारों और उसके जरिए राज्य में आ रहे बदलाव और कारोबार-व्यापार जगत की व्यावसायिक क्षमता के बारे में अपने-अपने विचार साझा करेंगे।
इस तीन दिवसीय निवेश शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिभागी देशों और राजस्थान के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए कुल आठ देशों के लिए राष्ट्रीय सत्र और राउंड टेबल का आयोजन भी किया जा रहा है। सम्मेलन में भाग लेने वाले 34 देशों में 17 देश ‘पार्टनर कंट्री’ हैं, जिनमें डेनमार्क, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, स्पेन, क्यूबा, वेनेजुएला, मोरक्को, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोस्टा रिका, नेपाल, ओमान, पोलैंड और थाईलैंड शामिल हैं। बांकी देश, जो विभिन्न क्षमताओं में इस इन्वेस्टमेंट समिट में भाग ले रहे हैं, उनमें अमेरिका, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मिस्र, फिनलैंड, रूस, सेशेल्स, चाड, इक्वाडोर, घाना, इराक, मेडागास्कर, पैराग्वे और जिम्बाब्वे शामिल हैं।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन के मुख्य आकर्षणों में उद्घाटन और ‘कंट्री सेशन्स’ के अलावा, प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव, एमएसएमई कॉन्क्लेव और 12 क्षेत्रों के लिए थीमैटिक सत्र शामिल हैं। इन सत्रों में देश और दुनिया के कई विशेषज्ञ, उद्योग और व्यापार जगत के शीर्ष अधिकारी, केंद्र और राजस्थान सरकार के अधिकारी भाग लेंगे और इस दौरान संबंधित विषय से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों, तकनीकी परिवर्तनों और उभरते अवसरों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण ‘राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो’ भी है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News