प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव से पहले जनता को संबोधित करते हुए गया को भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली धरती बताया. उन्होंने यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”मेरा एक बड़ा संकल्प है. जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए. बिहार में भी पक्के घर बनाए गए. गया में 2 लाख लोगों को पक्का घर दिया गया.”
बिहार की धरती से लिया गया संकल्प नहीं जाता खाली – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ”जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश का ढाल बनाकर खड़ा रहा है. बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता. जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया, मैंने बिहार की इसी धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. आज दुनिया देख रही है, बिहार की धरती से लिया गया वो संकल्प पूरा हो चुका है.”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई. ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है. भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा. आतंकवादी चाहे पाताल में ही क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी.”
अपडेट जारी है…
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.