प्रधान शिक्षक बिपिन चौधरी की हिंदी भाषा विकास पुस्तक प्रकाशित: 'टीचर्स ऑफ बिहार' की पहल पर 'हिन्दी भाषा का … – Dainik Bhaskar

बरारी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बैसागोबिंदपुर के प्रधान शिक्षक बिपिन कुमार चौधरी की किताब ‘हिन्दी भाषा का क्रमिक विकास’ प्रकाशित हुई है। यह ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ की शैक्षणिक पहल के तहत आई है।
इस पुस्तक में वैदिक संस्कृत से आधुनिक हिंदी तक की विकास यात्रा को सरल तरीके से बताया गया है। इसमें हिंदी की प्रमुख बोलियों, लिपियों और विभिन्न भाषाओं के प्रभाव का भी उल्लेख है।
यह किताब हिंदी भाषा और साहित्य के छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी है। UPSC, BPSC, SSC, CTET, TET और UGC-NET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को भी इससे मदद मिलेगी।
‘टीचर्स ऑफ बिहार’ का उद्देश्य शिक्षकों की प्रतिभा को मंच देना और पढ़ाई की सामग्री छात्रों तक पहुंचाना है। यह किताब उनकी वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
पुस्तक के प्रकाशन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित निधि चौधरी तथा राजकीय पुरस्कार से सम्मानित विप्लव शांडिल्य ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके अलावा मृत्युंजय आर्या, दिगंबर कुमार, बलवंत जायसवाल, कुमार शेखर, संजीव कुमार पासवान, अजय कुमार मित, नवनीत कुंवर, शफीक्कु समा, भानु प्रताप सिंह, मिन्हाज आलम, राजीव कुमार सिंह, शुभी श्रीवास्तव एवं अंजुली कुमारी ने भी बिपिन कुमार चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News