Chapra News: ईओ ने खराब लाइटों को तेजी से ठीक कराने का दिया आश्वासन पांच करोड़ से अधिक खर्च के बावजूद कई सड़कों पर छाया है अंधेरा फोटो 14 नवरात्र के दौरान मढ़ौरा शहर के मेन रोड की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट मढ़ौरा। एक संवाददाता दुर्गापूजा के मद्देनजर मढ़ौरा शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने कहा है कि नवरात्र की सप्तमी तक शहर की अधिकांश खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा। इससे पूजा के दौरान प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की बदहाली का मुद्दा पहले भी उठ चुका है। नगर पंचायत की स्थापना के बाद से दो चरणों में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लाइटें लगाई गई थीं। जिसमे नए बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें और पुराने खंभों पर लगी लाइटों के साथ साथ हाईमास्ट लाइट भी शामिल है। नगर के विभिन्न वार्डों में शुरू से अबतक करोड़ों की लाइटें लगाए जाने की बात कही जाती है। इसके बावजूद नियमित मरम्मत और रखरखाव के अभाव में बड़ी संख्या में लाइटें खराब पड़ी हैं। इस कारण मढ़ौरा-छपरा मुख्य मार्ग और मढ़ौरा-अमनौर एसएच-73 के कई हिस्सों सहित थाना रोड, न्यू कॉलोनी रोड, सब्जी मार्केट रोड, मढ़ौरा हाई स्कूल रोड, स्टेशन रोड, अम्वेदकर रोड के अलावा विभिन्न वार्डों में रात के समय अंधेरा बना रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से यह समस्या और गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने खराब लाइटों की मरम्मत के साथ नियमित रखरखाव की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी शहर की सड़कें अंधेरे में न रहें।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play