अजमेर | आरपीएससी द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-24 के अंतर्गत हिंदी विषय के पदों के लिए विचारित सूची जारी की गई है। सूची में 928 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थायी रूप से शामिल किया गया है।
विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सचिव ने बताया कि परीक्षा की विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। लिंक 28 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन, दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग से जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी होगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.