रामगंगा डैम किनारे घूमने गए प्रेमी युगल को कुछ लड़कों ने घेर लिया। गालीगलौज कर उन्हें धमकाया और नग्न करके वीडियो बना लिया। अब आरोपी उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त को दोपहर करीब दो बजे वह कॉलोनी में ही रहने वाले दोस्त के साथ रामगंगा डैम पर घूमने गई थी। वहां पर तीन-चार लड़कों के ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें धमकाया और दोनों के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना ली।
सभी आरोपी टांडा गांव के रहने वाले थे और अब उनके दोस्त को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार नैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play