प्रॉपर्टी के लिए पति का कत्ल, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, ऐसे ठिकाने लगाई लाश – AajTak

Feedback
हैदराबाद में एक कारोबारी की गुमशुदगी का मामला आखिरकार हत्या की साजिश में बदल गया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद शव को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र ले जाकर जला दिया गया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान 47 वर्षीय मल्लानी सत्यवती के रूप में हुई है. उसने पिछले साल नवंबर में अपने 57 वर्षीय पति पेंटेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पेंटेश एक बिजनेसमैन थे. काफी कोशिशों के बावजूद गुमशुदगी का मामला नहीं सुलझ पाया. 
इसके बाद में आगे की जांच के लिए एक सब-इंस्पेक्टर को केस सौंप दिया गया. जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल और फोन रिकॉर्ड की गहन पड़ताल शुरू कर दी. इसी बीच बुधवार सुबह मल्लानी सत्यवती खुद पुलिस स्टेशन पहुंची. पूछताछ के दौरान हत्या में अपनी भूमिका कबूल कर ली.
इसके बाद पुलिस ने केस में कानूनी धाराओं में बदलाव करते हुए हत्या से जुड़ी धाराएं जोड़ दीं. इसके साथ ही महिला के प्रेमी मधुसूदन रेड्डी और उसके साथी राजेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. महिला ने बताया कि उसका मधुसूदन रेड्डी नाम के एक बिजनेसमैन के साथ अवैध संबंध था. 
दोनों ने मिलकर पेंटेश की प्रॉपर्टी हड़पने के मकसद से हत्या की साजिश रची. हत्या का पूरा प्लान मधुसूदन रेड्डी ने तैयार किया था. साजिश के तहत 18 नवंबर 2025 को उसने सत्यवती को नींद की गोलियां दीं. उसी रात सत्यवती ने वे गोलियां अपने पति के खाने में मिला दीं.
पुलिस ने बताया कि जब पेंटेश बेहोश हो गया तो उसी रात मधुसूदन अपने साथी राजेश कुमार के साथ उसके घर पहुंचा. दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. दोनों आरोपी शव को महाराष्ट्र ले गए. वहां उसे जला दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सके.
इसके बाद मधुसूदन रेड्डी के कहने पर सत्यवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति 19 नवंबर की सुबह से लापता है. जांच के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के नलदुर्ग थाने से संपर्क किया. वहां से पता चला कि 19 नवंबर को आधा जला हुआ एक अज्ञात शव बरामद हुआ था.
महाराष्ट्र पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की फीमर बोन डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रखी थी. इस मामले से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज ईमेल के जरिए हैदराबाद पुलिस को उपलब्ध कराए गए. पुलिस अब डीएनए जांच समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर केस को आगे बढ़ा रही है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News