फतेहपुर में पुलिस-लुटेरों के बीच मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार – AajTak

Feedback

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए. यह वही गिरोह है जो बीते कुछ दिनों से नेशनल हाईवे-2 पर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. 
मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश को लगी गोली
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरोह का पर्दाफाश कर तीनों को पकड़ लिया है. घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगर गांव के पास जुगतखेड़ा रोड की है. पुलिस गुरुवार रात गुनीर तिराहा मोड़ होटल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी तीन संदिग्ध युवक अपाचे बाइक से आते दिखे.
पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की. पीछा करते हुए पुलिस टीम दूधी कगर के पास पहुंची, जहां बदमाश बाइक समेत गिर गए और फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें विवेक यादव (23) के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके दो साथी राजन यादव (30) और शिवम (23)  को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया. पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, 10,480 नकद और एक अपाचे बाइक बरामद की है.
हाइवे पर लूट में शामिल थे आरोपी
डीएसपी प्रगीता यादव ने बताया कि तीनों बदमाश 30 अक्टूबर को हाइवे पर हुई तीन लूट की वारदातों में शामिल थे. उन पर कल्याणपुर थाने में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने की तैयारी में है.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News