Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को रोहिलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन भवन के सभागार में विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्र प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। कुलपति ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी जरूरतों के अनुसार विश्वविद्यालय में सुविधाएं बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे। ‘संवाद से संकल्प, संकल्प से समृद्ध भविष्य’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विद्युत अभियांत्रिकी और फार्मेसी सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थी शामिल हुए। कुलपति ने कहा कि छात्र विश्वविद्यालय के सबसे महत्वपूर्ण हितधारक हैं और उनकी सफलता ही विश्वविद्यालय का उद्देश्य है।
उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक सोच अपनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग मानव कल्याण के लिए करने की बात कही। साथ ही विद्यार्थियों को धैर्य रखने और अपनी समस्याएं माता-पिता से साझा करने की सलाह दी। छात्रों के सुझावों पर कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने, प्लेसमेंट सेल की गतिविधियां बढ़ाने और प्रयोगशालाओं व सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने का आश्वासन दिया। छात्रावासों में शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स प्रो. एसके पांडे, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. विनय ऋषिवाल, प्रो. रविंद्र सिंह, प्रो. एके सिंह और प्रो. यतेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play