Bareily News: दस्तक अभियान शुरू, घर-घर होगी स्क्रीनिंग – Hindustan

Bareily News: स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार से जिले में दस्तक अभियान शुरू हुआ। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने घर-घर मरीजों की स्क्रीनिंग की। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार स्वास्थ्य विभाग का विशेष फोकस स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को खोजना भी है। जिले में अब तक 36 मरीज स्वाइन फ्लू संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में 1 अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही सोमवार से दस्तक अभियान का आगाज हुआ। सभी सीएचसी-पीएचसी पर दस्तक अभियान को लेकर पहले ही तैयारी हो गई थी। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में सोमवार को प्रभावित गांवों में दस्तक अभियान के तहत जांच शुरू हुई। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी, वहां लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। मलेरिया, डेंगू के लक्षण वाले मरीजों को खोजकर उनकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरुक किया जाएगा। दस्तक अभियान में कुपोषण, टीबी, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों के लक्षण वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग होगी। साथ ही लोगों की आभा आईडी बनाई जाएगी।

———-

सीएमओ कार्यालय में आशा कार्यकत्रियों ने दिया धरना

फोटो – अजय 82 सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठी आशा कार्यकत्रियां

बरेली,वरिष्ठ संवाददाता।आशा कार्यकत्रियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। मानदेय बढ़ाने, समय पर भुगतान होने, आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने समेत कई मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया। इससे सोमवार को आरंभ हुए दस्तक अभियान पर भी असर पड़ा। कई इलाकों में दस्तक अभियान के तहत स्क्रीनिंग प्रभावित रही। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद आशा कार्यकत्रियां लखनऊ में प्रदर्शन करने की बात कही।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

…

प्रदर्शन करने वालों को जारी हुए नोटिस

बरेली। कार्य बहिष्कार और हड़ताल कर रहे संविदाकर्मियों, आशा कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जा रहा है। काम नहीं करने पर वेतन में कटौती, आपात चिकित्सा सेवा बाधित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News