Bareily News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में दस एडिशनल एसपी समेत 2400 से अधिक पुलिसकर्मी और पांच कंपनी पीएसी लगाई गई है। ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को इससे संबंधित दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व सोमवार को पुलिस लाइन में दो बार ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को दिन में ब्रीफिंग और फिर शाम को डी-ब्रीफिंग की गई।
एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने की हिदायत दी है। कार्यक्रम संपन्न होने तक किसी भी पुलिसकर्मी को ड्यूटीस्थल न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी समय से पूर्व ही ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंच जाएं। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान जनपद के सभी पुलिस अफसर भी मौजूद रहे। शाम को एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
काले कपड़े पहनकर प्रवेश पर रोक
पुलिस लाइन और बरेली क्लब में कार्यक्रम के दौरान काले कपड़े पहने हुए व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने, पतंगबाजी और कबूतरबाजी पर रोक लगाई गई है। मुख्यमंत्री के आवागमन के रूट और कार्यक्रम स्थल के आसपास छतों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
ड्यूटी में लगी फोर्स पहुंची बरेली
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बरेली के अलावा जोन के बाकी आठ जनपद- बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और सम्भल की पुलिस भी लगाई गई। यह फोर्स सोमवार को ही बरेली पहुंच गई। सुरक्षा व्यवस्था में 10 एडिशनल एसपी, 20 सीओ, 50 इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी, 180 सब इंस्पेक्टर, 1500 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल, 200 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 22 टीएसआई, 120 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल और पांच कंपनी पीएसी लगाई गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play