Edited By :Pankaj Joshi
Updated:
WWE SmackDown Results: हाल ही में WWE समरस्लैम का आयोजन हुआ था. वहां पर फैंस को बारह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. सभी टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. खैर इसके बाद SmackDown का पहला एपिसोड भी खत्म हो गया है. सीएम पंक, कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन समेत सभी बड़े रेसलर्स ने तबाही मचाई. स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया गया. साथ ही साथ आगे के लिए कुछ मैचों का ऐलान भी किया गया. वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स ने शो की शुरुआत की. रोड्स ने समरस्लैम में मिली हार के बारे में बात की. उन्होंने रैंडी ऑर्टन को बुलाया. तुरंत ही सीएम पंक आ गए. पंक ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि समस्लैम में रैंडी आएंगे. पंक ने कहा कि कोडी को उनका रीमैच कब चाहिए. केविन ओवेंस ने एंट्री की. उनका सामना पंक से हुआ. (Photo: WWE.com)
केविन ओवेंस ने अपनी इंजरी के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वो बेस्ट इन द वर्ल्ड हैं. ओवेंस ने पंक का मजाक उड़ाया. पंक ने अपनी तारीफ की. ओवेंस ने कहा कि वो चैंपियनशिप हासिल करेंगे. ओवेंस ने पंक को धक्का भी दिया. इसके बाद निक एल्डिस और ऑफिशियल्स ने दोनों को अलग किया. (Photo: WWE.com)
बैरन कॉर्बिन ने ट्रिक विलियम्स के खिलाफ डिफेंड किया. दोनों ने क्लासिक मैच फैंस को दिया. शायद ये शो का सबसे बढ़िया था. दोनों ने टाइटल हासिल करने के लिए खूब जोर लगाया. कॉर्बिन ने अंत में टाइटल से विलियम्स पर हमला किया. इस चीज को रेफरी देख नहीं पाए. कॉर्बिन को जीत भी मिल गई. उन्होंने टाइटल रिटेन किया. (Photo: WWE.com)
चेल्सी ग्रीन ने समरस्लैम में वुमेंस चैंपियनशिप जीतने पर खुशी जताई. उन्होंने टिफनी स्ट्रेटन को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया. तुरंत ही फैटल इंफ्लूएंस ने वहां पर दखलअंदाजी की. जेसी जेन ने कहा कि फैटल इंफ्लूएंस के सभी सदस्यों को अब गोल्ड चाहिए. उन्होंने टिफनी को भी यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. टिफनी ने टैग टीम मैच की बात कही. (Photo: WWE.com)
फैटल इंफ्लूएंस का मुकाबला चेल्सी ग्रीन और टिफनी स्ट्रेटन के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी ने जीतने के लिए पूरी जान लगाई. अंत में मौजूदा वुमेंस चैंपियन ग्रीन को पिन होना पड़ा. टिफनी और उनकी हार हो गई. कंपनी की खराब बुकिंग देखने को मिली. मैच के बाद नाया जैक्स ने दोनों फेस स्टार्स के ऊपर हमला किया. Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन रिंग में आए. तुरंत ही वहां पर कोडी रोड्स आ गए. रैंडी बचकर निकल गए. कोडी ने रैंडी के ऊपर आरोप लगाए. रैंडी ने कहा कि कोडी ने ही उनसे ऐसा कहा था कि अपना बेस्ट वर्जन दिखाओ. रैंडी ने कहा कि वो अब कभी कोडी को चैंपियन नहीं बनने देंगे. उन्होंने कहा कि वो अब 15वीं बार चैंपियन बनेंगे. रैंडी ने अपनी कड़वी बातों से रोड्स को बुरी तरह धो दिया. कोडी ने भी रैंडी का अंत में मजाक बनाया. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और जेड कार्गिल का मैच हुआ. इस मैच में बी-फैब और मीचीन ने भी दखलअंदाजी की. इनसे निपटने के लिए एलेक्सा ब्लिस और टैटम पैक्सले आईं. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इन सभी चीजों का फायदा फ्लेयर को मिला. उन्होंने कार्गिल के ऊपर बड़ी जीत हासिल की.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301