PSL 2026: फाइलन के लिए 'फाइट', पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी इस्लामाबाद यूनाइटेड; जाने कब-कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग – News24 Hindi

Written By Nikhil Shukla
PSL 2026: पाकिस्तान में इन दिनों पीएसीएल की धूम देखने को मिल रही है. हर दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद अब पाकिस्तान सुपर लीग अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ चुका है. लीग में प्लेऑफ के मैचों की शुरुआत होने जा रही है. प्लेऑफ का पहला मुकाबला पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे तौर पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ये मुकाबला कराची नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. लीग का फाइनल मुकाबला 3 मई को खेला लाहौर में खेला जाएगा. ऐसे में चलिए आपको क्वालीफायर से जुड़ी डिटेल के बारे में बताते हैं. 
बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी की टीम शानदार लय में नजर आ रही है तो वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड ने लीग स्टेज के 6 मैचों में जीत दर्ज की है. क्वालीफायर में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस मैच की पहली गेंद पाकिस्तान समय से अनुसार 7 बजे फेंकी जाएगी. भारतीय समय के अनुसार 7 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 
HBL PSL 2026 FINAL GROUP STAGE POINTS TABLE…!!!

– Peshawar, Islamabad, Multan and Hyderabad have officially qualified for PSL 11 Playoffs. pic.twitter.com/vJgXETDRuo
भारत में पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं हो रही है. टीवी पर इसका लाइव प्रसारण भारत में नहीं हो रहा है क्योंकि किसी भी चैनल ने स्ट्रीमिंग के लिए अधिकार नहीं खरीदे हैं. टैपमैड नाम का एक प्लेटफार्म है जिस पर फैंस लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके अलावा अलग-अलग देशों में अलग-अलग प्लेटफार्म पर लीग का लाइव प्रसारण किया जा रहा है.
पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होने वाले मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इसी के साथ हारने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका दिया जाएगा. एलिमिनेटर 1 में जीतने वाली टीम से क्वालीफायर में हारने वाली टीम का मैच होगा और जीतने वाली टीम फाइनल में खेलेगी. 
इस्लामाबाद यूनाइटेड – डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहसिन रियाज, शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, इमाद वसीम, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद, मोहम्मद हसनैन, मेहरान मुमताज, शमर जोसेफ, मोहम्मद फैक, हमजा सज्जाद, निसार अहमद, एंड्रीज गौस, समीन गुल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, रिचर्ड ग्लीसन
पेशावर जाल्मी – जेम्स विंस, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, फरहान यूसुफ, खुर्रम शहजाद, सुफियान मुकीम, मोहम्मद बासित, अली रजा, अब्दुल सुभान, काशिफ अली, मिर्जा ताहिर बेग, आमेर जमाल, ब्रायन बेनेट, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद हारिस, खालिद उस्मान, आरोन हार्डी
ये भी पढ़िए- IPL 2026: हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अगले मैच में होगी मैच विनर खिलाड़ी की वापसी!
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News