फलोदी जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय पीजी कॉलेज में हो रही है। जहां जिला परिषद के 23 और 9 पंचायत समितियों के कुल 141 वार्डों के वोट गिने जा रहे हैं।
इनमें फलोदी में 15, बाप में 19, घंटियाली में 17, लोहावट में 15, पीलवा में 15, देचू में 15, सेतरावा में 15, आऊ में 15 और बापिणी में 15 वार्ड हैं।
प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और आम लोगों को नतीजों का इंतजार है। अलग-अलग क्षेत्रों से प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना स्थल पर पहुंचे हैं।
देचूं पंचायत समिति चुनाव के रिजल्ट
बाप पंचायत समिति चुनाव के रिजल्ट
जिला परिषद सदस्यों की मतगणना का विवरण
पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना का विवरण
25 से 28 नवंबर तक होंगे जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव
मतगणना के बाद जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान सहित अन्य पदों के चुनाव होंगे। इसके तहत 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा।
इन पदों के निर्वाचन में जिला परिषद और पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.