बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। अब उनके गैराज में एक और महंगी SUV शामिल हो गई है। अभिनेता ने लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा खरीदी है। यह भारतीय मार्केट में डिफेंडर रेंज का सबसे महंगा मॉडल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.42 करोड़ रुपये है। जबकि ऑन-रोड कीमत करीब 3 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में शाहिद कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर इस नई SUV को चलाते नजर आए। खास बात यह है कि डिफेंडर ऑक्टा बॉलीवुड के कई दूसरे सितारों के पास भी है।
लैंड रोवर डिफेंडर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की पसंदीदा SUV में शामिल है। इसकी दमदार बनावट, शानदार ऑफ-रोड क्षमता और प्रीमियम फीचर्स इसे खास बनाते हैं। डिफेंडर रेंज के सबसे महंगे मॉडल ऑक्टा को भी कई सेलिब्रिटी अपने गैराज में शामिल कर चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, हर्षवर्धन राणे और सनी देओल जैसे नाम शामिल हैं। अब शाहिद कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ऑक्टा को रेगुलर डिफेंडर के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और खास डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।
शाहिद कपूर ने अपनी डिफेंडर ऑक्टा के लिए चरेंट ग्रे कलर चुना है। यह सैटिन ग्रे शेड SUV को काफी अलग और प्रीमियम लुक देता है। इसके साथ ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले 22-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। रेगुलर डिफेंडर के मुकाबले ऑक्टा में कई डिजाइन बदलाव किए गए हैं। इसमें आगे और पीछे नए बंपर, बड़ी ग्रिल और चौड़े व्हील आर्च मिलते हैं। इसके अलावा, चार एग्जॉस्ट पाइप भी दिए गए हैं। बता दें कि एसयूवी का पूरा लुक काफी मस्कुलर और स्पोर्टी है।
तस्वीरों के अनुसार, शाहिद कपूर ने SUV के केबिन के लिए बर्न्ट सिएना और एबोनी कलर थीम चुनी है। इसमें लालिमा लिए ब्राउन लेदर के साथ ब्लैक एलिमेंट और रेड एक्सेंट दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 11.4-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, सेंटर कंसोल में फ्रिज भी दिया गया है। डिफेंडर ऑक्टा में पांच लोगों के बैठने की जगह है। इसका केबिन लग्जरी और आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा में 4.4-लीटर का ट्विन-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह इंजन 626bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है। ऑक्टा रेगुलर डिफेंडर से ऊपर रखी गई है। शाहिद कपूर के गैराज में पहले से मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास, मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस, मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू एम2 जैसी लग्जरी कारें हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू आर नाइनटी और हार्ले-डेविडसन फैट बॉय जैसी बाइक्स भी हैं।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play