फांगनोन कोन्याक की जीवनी (Phangnon Konyak Biography in Hindi) – PoliTalks News


Phangnon Konyak Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको फांगनोन कोन्याक जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.



Phangnon Konyak Latest News  – श्रीमती एस फांगनोन कोन्याक नगालैंड से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्यसभा सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वे नगालैंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं. वर्ष 2022 में संसद के उच्च सदन में पहुंचने के बाद उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति पैनल में शामिल होकर और सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर भी इतिहास रचा. दिसंबर 2024 में संसद परिसर में राहुल गांधी से जुड़ी घटना के बाद वे राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा में आईं. एसटी समुदाय से आने वाली कोन्याक को अगस्त 2026 में बीजेपी ने पार्टी का राष्ट्रीय सचिव (National Secretary) नियुक्त किया. इस लेख में हम आपको फांगनोन कोन्याक के जीवन परिचय (Phangnon Konyak Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
फांगनोन कोन्याक (Phangnon Konyak) का जन्म 5 फरवरी 1978 को मोन (Mon) जिले में हुआ था. उनके पिता का श्री सी. शिंगवांग कोन्याक (Shri C. Shingwang Konyak) और माता का नाम श्रीमती एन. अलीला शिंगवांग (Shrimati N. Alila Shingwang) हैं.
फांगनोन कोन्याक ने विवाह नहीं किया हैं. वह अविवाहित हैं.
फांगनोन कोन्याक धर्म से हिन्दू है, जबकि वह अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से है.
फांगनोन कोन्याक पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : चिंगाई वार्ड, मोन टाउन, नागालैंड
वर्तमान पता : बंगला नं. 14-ए, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली 110001
दूरभाष- 9862594751, 9013181440
फांगनोन कोन्याक ने अपनी स्कूली शिक्षा होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल, दीमापुर से की. बाद में दिल्ली आने पर उन्होंने वर्ष 2002 में दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दौलत राम कॉलेज, दिल्ली से अंग्रेजी में एमए (स्नातकोत्तर) किया.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
फांगनोन कोन्याक वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं और फिर इसी के बाद वर्ष 2020 में उन्हें नगालैंड भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. मार्च 2022 में वे नगालैंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुईं और 3 अप्रैल 2022 से उनका कार्यकाल शुरू हुआ. उनके निर्वाचन के साथ वे नगालैंड से राज्यसभा पहुंचने वाली पहली महिला बनीं. जुलाई 2023 में उन्हें राज्यसभा के उपसभापति के पैनल में शामिल किया गया. इसके साथ ही इस पद पर नामित होने वाली वे राज्यसभा की पहली महिला सदस्य बनीं. 25 जुलाई 2023 को उन्होंने सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता की और नगालैंड से राज्यसभा की कार्यवाही संचालित करने वाली पहली महिला सांसद बनीं.
राज्यसभा सदस्य नियुक्त होने के बाद कोन्याक अब तक संसद की कई समितियों की सदस्य रह चुकी हैं. जहाँ सितंबर 2022 से जून 2024 और फिर सितंबर 2024 के बाद से अब तक वह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति की सदस्य हैं तो वही सितंबर 2022 से जून 2024 और फिर अक्टूबर 2024 के बाद से अब तक वह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की भी सदस्य हैं. इसी के बाद अक्टूबर 2022 में एक वर्ष के लिए वह महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य नियुक्त की गई. इसी प्रकार जहाँ अगस्त 2024 के बाद से अब तक वह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति की सदस्य हैं वही, अप्रैल 2025 के बाद से नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के कोर्ट की सदस्य हैं. इसी क्रम में नवंबर 2025 में वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की भी सदस्य नियुक्त की गई हैं.
दिसंबर 2024 में संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान फांगनोन कोन्याक और राहुल गांधी से जुड़ी घटना बहुत ही चर्चा में रही. कोन्याक ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी उनके बेहद करीब आ गए और ऊंची आवाज में उनसे बात की, जिससे उन्हें असहज महसूस हुआ. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इससे उनकी गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस पहुंची और सभापति से सुरक्षा की मांग की. यह घटना संसद परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर से संबंधित मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी.
अगस्त 2026 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की. इस संगठनात्मक फेरबदल में फांगनोन कोन्याक को बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया. इस जिम्मेदारी के साथ वे नगालैंड से पार्टी की राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम में शामिल प्रमुख नेताओं में से एक बनीं. वर्तमान में फांगनोन कोन्याक नागालैंड से भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं जबकि उनका मौजूदा कार्यकाल अप्रैल 2028 तक निर्धारित है.
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार फांगनोन कोन्याक की कुल संपत्ति 3.12 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं हैं.
इस लेख में हमने आपको फांगनोन कोन्याक जीवनी (Phangnon Konyak Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

सब्सक्राइब करें
हर सुबह चुनिंदा राजनीतिक खबरें आपके ईमेल पर पाएं।
Your trusted source for unbiased political news, insightful analysis, and breaking updates from across the nation.
© 2026 PoliTalks News. All rights reserved.
Made with ❤️ in India

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News