फाइनल नहीं खेले, फिर भी मालामाल हुए वैभव सूर्यवंशी, ऑरेंज कैप समेत IPL 2026 में जीते कई बड़े अवॉर्ड – India.Com

Vaibhav Sooryavanshi Award: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए यादगार बन गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने इतिहास रच दिया. अब वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार दो सीजन में खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है. हालांकि फाइनल में आरसीबी की जीत सबसे बड़ी खबर रही, लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरी महफिल लूट ली. वैभव ने पूरे सीजन में दमदार बल्लेबाजी की और एक-दो नहीं बल्कि कुल 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती. इस उपलब्धि के लिए उन्हें 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई. इतनी कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के लिए वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया. उन्होंने बल्लेबाजी के दम पर कुल 436.5 MVP पॉइंट्स हासिल किए. इस अवॉर्ड के साथ उन्हें 15 लाख रुपये का इनाम भी मिला. यह पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा असर छोड़ा हो.

वैभव ने इस सीजन बेहद तेज गति से रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जो सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा था. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने गेंदबाजों को काफी परेशान किया. इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया गया.
15 साल की उम्र में इतना शानदार प्रदर्शन करना आसान नहीं होता. वैभव ने पूरे सीजन में लगातार रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसी वजह से उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया. इस अवॉर्ड के साथ उन्हें ट्रॉफी और 10 लाख रुपये की राशि भी मिली.

वैभव सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 72 छक्के लगाए. यह आईपीएल इतिहास के सबसे शानदार छक्का रिकॉर्ड में से एक है. उन्होंने इस दौरान क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इस उपलब्धि के लिए उन्हें सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड और 10 लाख रुपये का इनाम मिला.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 सीजन किसी सपने से कम नहीं रहा. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले. प्लेऑफ में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. एलिमिनेटर मैच में 97 रन और क्वालिफायर-2 में 96 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं. भले ही राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से पूरे क्रिकेट जगत को प्रभावित किया. इतनी छोटी उम्र में उनके नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड आने वाले कई सालों तक याद किए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News