Orai News: आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न, फसलें नष्ट – Hindustan

Orai News: कालपी। संवाददाता शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई।बारिश से क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। खेतों में पानी भर जाने और तेज हवाओं से खड़ी फसलें गिर गईं।तहसील क्षेत्र के किसानों देवकीनंदन ग्राम संदी, राहुल यादव ग्राम धमना, लालता प्रसाद ओमरे बैरई व हरमोहन सिंह यादव ने बताया कि इस बारिश से तिली की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है और अन्य फसलों की पैदावार व गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।किसानों

का कहना है कि मौसम का लुत्फ तो मिल रहा है, लेकिन असमय बारिश से चेहरे पर मायूसी है। यदि बारिश का दौर जारी रहा तो बची फसलों को बचाना मुश्किल होगा। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News