फाजिलनगर के रहने वाले साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘अग्रहार’ के अध्यक्ष सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं कवि सम्मेलन में साहित्य संचय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रॉयल थिम्फू कॉलेज, भूटान के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव मेहता, प्रोफेसर सोनल मेहता तथा साहित्य संचय शोध संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जुड़े शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और साहित्यकारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ के 16वें कविता संग्रह ‘कविता कलश’ का भी विमोचन किया गया। साथ ही उन्होंने भूटान विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के लिए अपने लगभग एक दर्जन काव्य संग्रहों की एक-एक प्रति भेंट की।
सम्मेलन में साहित्य संचय शोध संस्थान, दिल्ली के सचिव डॉ. हीरेन्द्र गौतम, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर कुसुम लता मलिक और प्रोफेसर मंजू रानी, ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के प्रोफेसर ललित कुमार सिंह, कर्नाटक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मुदनार दत्ता, प्रोफेसर प्रतिभा चौहान, प्रोफेसर तृप्ति जोशी, प्रोफेसर कोमल चुग, प्रोफेसर सलमा जमाल, डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र और डॉ. राम लखन वर्मा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के अनेक विद्वान उपस्थित रहे।
इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के साथ सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ ने फाजिलनगर की साहित्यिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। शोध आलेख, कविता पाठ और नए काव्य संग्रह के विमोचन के माध्यम से उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपनी सक्रियता को एक नई पहचान दी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.