Edited By Sanjeet
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार (Image – AI)
India vs Pakistan, Hong Kong Sixes: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. क्रिकेट के मैदान पर जब भी दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच और जुनून अपने चरम पर पहुंच जाता है. शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें हांगकांग सिक्सेस में एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं, जिसपर दुनिया भर की नजरें टिकी रहेंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. तो आइए जानते हैं आप भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें हांगकांग के मोंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. बता दें कि, यह मुकाबला सामान्य क्रिकेट से काफी अलग होगा, क्योंकि हांगकांग सिक्सेस में दोनों टीमें 6-6 ओवर खेलती हैं. टीमों में खिलाड़ियों की संख्या 11 की जगह 7 होती है. इस छोटे प्रारूप में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे फैंस को चौकों और छक्कों की भरमार देखने को मिलती है.
हांगकांग सिक्सेस में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 11:15 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. टीम इंडिया की कप्तानी क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान मोहम्मद अब्बास अफरीदी के हाथों में है.
हांगकांग सिक्सेस में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबला का लाइव प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, लसिथ मलिंगा समेत तीन कोचों ने तोड़ा नाता
भारतीय फैंस हांगकांग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
The concept of dot ball simply doesn’t exist in this tournament… 😮💨💥
The madness of Hong Kong Sixes returns and Team India kicks off their campaign with the ultimate blockbuster on Friday 🇮🇳⚔️🇵🇰
Catch all the action from Hong Kong Sixes LIVE on FanCode 🤳#HongKongSixes pic.twitter.com/v655CL50WN
Krunal Pandya, Nitish Rana, and Natarajan have a message for you 🫣
Get ready for the Hong Kong Sixes, where sixes galore and there’s no shortage of cricketainment 🤩
Catch all the action from Hong Kong Sixes LIVE only on FanCode 🤳#HongKongSixes #Sixes #Cricket pic.twitter.com/MXJW5wpRJx
भारत: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, नीतीश राणा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया, टी नटराजन.
पाकिस्तान: मोहम्मद अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, इरफान खान, अहमद दानियाल, मोहम्मद शहजाद, साद मसूद, ख्वाजा नफे.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! चौथे T20I में सिर्फ 18 रन बनाते ही बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301