फिल्मों के अलावा Allu Arjun का 7 कंपनियों में पैसा, जानें कितनी दौलत है Pushpa के पास? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Allu Arjun: पुष्पा राज हर तरफ छाया हुआ है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 (Pushpa 2: The Rule) दुनियाभर में अब तक 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। ‘पुष्पा’ की कामयाबी ने अल्लू अर्जुन को वाकई एक ब्रांड के तौर पर स्थापित कर दिया है। उनके चाहने वालों का ग्राफ सरहदों को तोड़ता हुआ एकदम से खड़ा हो गया है। अल्लू अर्जुन बेहतरीन कलाकार हैं, यह हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कारोबारी दुनिया में भी उन्होंने अपना राज चलाया हुआ है?
तेलुगु सिनेमा के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन फिल्मों के साथ-साथ कारोबार भी करते हैं। उनकी कुल संपत्ति 460 करोड़ रुपए के आसपास है। बताया जा रहा है कि पुष्पा 2 के लिए उन्होंने 300 करोड़ रुपए लिए हैं। अर्जुन ने कई तरह के बिजनेस में हाथ आजमाया हुआ है। उनके पास प्रोडक्शन हाउस और एक मल्टीप्लेक्स है। साथ ही वह फेमस रेस्टोरेंट की फ्रैंचाइज़ी भी चलाते हैं।
‘पुष्पा’ की ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी-खासी कमाई होती है। वह कई कंपनियों के साथ जुड़े हुए हैं, जिसमें KFC, Frooti, Rapido, Hero MotoCorp, RedBus और Hotstar आदि शामिल हैं। अल्लू अर्जुन के पास बेंगलुरु में आलीशान हवेली है, जिसमें उनका परिवार रहता है। इसके अलावा, हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला भी है। इस बंगले की कीमत करोड़ों में हैं।
1. Production house
अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, अल्लू अर्जुन ने 2022 में एक नया प्रोडक्शन हाउस खोला। ‘अल्लू स्टूडियो’ नाम का यह प्रोडक्शन हाउस हैदराबाद में स्थित है और यह उनके दादा अल्लू रामलिंगैया (Allu Ramalingaiah) को समर्पित है। 10 एकड़ में फैले ‘अल्लू स्टूडियो’ का उद्घाटन दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने किया था। इसके अलावा, अल्लू ‘गीता आर्ट्स’ नामक एक प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के को-ओनर भी हैं।
2. Multiplex
जून 2023 में, अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के अमीरपेट में AAA सिनेमा नाम से एक मल्टीप्लेक्स लॉन्च किया था। ऐसी भी खबरें हैं कि साउथ सुपर स्टार अल्लू अपने इस मल्टीप्लेक्स को पूरे देश में लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।
3. HyLife Brewing
अल्लू अर्जुन का अपना एक रेस्टोरेंट भी है। पुष्पा स्टार ने HyLife ब्रूइंग कंपनी को हैदराबाद लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड M किचन और केदार सेलागामसेट्टी के साथ कोलैबोरेट किया है। उनका यह रेस्टोरेंट्स जुबली हिल्स पर स्थित है। 2016 में शुरू हुआ ये रेस्टोरेंट हैदराबाद में काफी लोकप्रिय है।
4. Buffalo Wild Wings
अल्लू अर्जुन के पास अमेरिकन रेस्टोरेंट चेन Buffalo Wild Wings की एक फ्रैंचाइज़ी भी है। बफ़ेलो वाइल्ड विंग्स एक फेमस अमेरिकी स्पोर्ट्स बार है, अल्लू अर्जुन ने इसे हैदराबाद के Gachiboli में शुरू किया है।
5. Aha
अल्लू अर्जुन तेलुगु और तमिल कंटेंट वाला स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अहा (Aha) भी चलाते हैं। उनके पिता अल्लू अरविंद इसके को-फाउंडर थे। अल्लू अर्जुन ने नवंबर 2020 में Aha के जरिये OTT स्पेस में कदम रखा था।
6. Real Estate
अल्लू अर्जुन के बिजनेस पोर्टफोलियो में रियल एस्टेट भी शामिल है। उन्होंने हैदराबाद में प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश किया हुआ है। वह खुद हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में स्थित 8,000 वर्ग फुट की एक विशाल हवेली में रहते हैं। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है।
7. CallHealth Services
अल्लू अर्जुन का रिश्ता एक हेल्थ केयर कंपनी से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कॉलहेल्थ सर्विसेज़ में पैसा लगाया है। हालांकि, यह जानकारी नहीं है कि उन्होंने कुल कितना निवेश किया है। हैदराबाद के इस हेल्थकेयर सर्विस स्टार्ट-अप से सचिन तेंदुलकर, चिरंजीवी और नागार्जुन भी निवेशक के रूप में जुड़े हुए हैं।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News