फुजीफिल्म इंडिया के प्रबंध निदेशक कोजी वाडा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
सितम्बर 21, 2026 5:00 अपराह्न
फुजीफिल्म इंडिया के प्रबंध निदेशक कोजी वाडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान, श्री नड्डा ने नई दिल्ली स्थित एम्स में फुजीफिल्म इंडिया द्वारा मेड इन इंडिया एंडोस्कोपी सिस्टम को राष्ट्र को समर्पित करने की सराहना की।
प्रतिनिधिमंडल ने बेहतर रोगी परिणामों और शीघ्र स्वस्थ होने की अवधि में योगदान देते हुए, लचीली एंडोस्कोपी और न्यूनतम चीर-फाड़ उपचार सहित उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकियों की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया। अग्नाशय कैंसर सहित जटिल स्थितियों के निदान और प्रबंधन में ऐसी प्रौद्योगिकियों की क्षमता पर भी चर्चा की गई।
इस मुलाकात में मेक इन इंडिया की परिकल्पना के अनुरूप नवाचार, उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकी और स्वदेशी विनिर्माण के माध्यम से भारत के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया गया।
9 घंटे पहले
views 183
9 घंटे पहले
views 161
9 घंटे पहले
views 138
10 घंटे पहले
views 92
9 घंटे पहले
views 85
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 21st Sep 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News