जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते शानदार फिल्मों की बाढ़ आई है। एक्शन, ड्रामा रोमांस से लेकर कॉमेडी फिल्में ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब हो रही है। कुछ पहले आई फिल्में भी हैं जिसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह पर बने हुए हैं। साउथ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म भी ऑडियंस के बीच पॉपुलर हो रही हैं। ये है इस हफ्ते की 10 ट्रेंडिंग फिल्में। इस एक साउथ फिल्म ने आते ही गद्दी हिला दी दी। जानिए –
तमिल फिल्म कंगुवा आज देशभर में सबसे ज्यादा देखी जा रही है। फिल्म की कहानी एक ट्राइबल योद्धा की है। फिल्म जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में एक्टर सूर्या, दिशा पाटनी, अनिकेत चौहान जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। ये फिल्म थिएटर रिलीज के बाद खूब खबरों में बनी रही थी। अब OTT पर आते ही छा गई है। फिल्म की कास्ट और एक्टर्स की परफॉरमेंस की तारीफ हुई थी।
जियो हॉटस्टार आज दूसरे नंबर पर द इंडिया स्टोरी कमाल कर रही है। ये एक हिंदी फिल्म है जिसे तमिल और तेलुगू भाषा में भी देखा जा सकता है। फिल्म का डायरेक्शन चेतन DK ने किया है। फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी पसंद की जा रही है।
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल लंबे समय से ट्रेंड में बनी हुई है। फिल्म की कहानी एक फ्रॉड फिल्म मेकिंग पर पर बेस्ड है। कई फन एलिमेंट्स हैं जो खूब हंसाते हैं। फिल्म की कास्ट खबरों में बनी रही थी। आज ये फिल्म नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
मलयालम फिल्म Thudakkam साल एक खास फिल्म है। ये एक एक्शन सर्वाइवल, थ्रिलर फिल्म है जिसे Jude Anthany Joseph ने डायरेक्ट किआ है। फिल्म की कहानी आपको पसंद आएगी। फिल्म आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए, संस्पेस आपको सीट से हिलने नहीं देगा।
तेलुगू फिल्म कर्माख्या एक सुपरनैचुरल फिल्म है जिसकी कहानी और डायरेक्शन अभिनय कृष्णा ने किया है। फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में समायरा, समुथिराकानी, अभिरामी, मधुनंदन जैसे एक्टर्स ने काम किया था। अगर इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है।
हॉरर फिल्मों का चलन बढ़ गया है। जियो हॉटस्टार पर द मम्मी ट्रेंड कर रही है। फिल्म डराने के लिए काफी है। ये फिल्म आज नंबर 6 पर बनी हुई है। हॉरर इतना है कि आप स्क्रीन के सामने से हिलने तक में डर जाओगे।
द अवेकनिंग नाम की फिल्म ऑडियंस के बीच छाई हुई है। ये एक हॉरर फिल्म है जो ऑडियंस को सीट से हिलने भी नहीं देने वाली। फिल्म नंबर7 पर ट्रेंड कर रही है।
कोकेन नाम की फिल्म आई है। इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन, ड्रग बिजनेस से जुड़ी है। ये फिल्म नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है। हालांकि, इसी मुद्दे पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं।
नआदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा भारत से लेकर पाकिस्तान और विदेशों में मशहूर हो गया। फिल्म लंबे समय से OTT पर छाई हुई है और आज नंबर 9 और 10 पर ट्रेंड कर रही है।
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play