राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने पर जोर राजकीय डिग्री कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के तहत हुई संगोष्ठी राजगीर, निज संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय में रविवार को हिंदी पखवाड़े के तहत ‘राजभाषा हिंदी का कार्यान्वयन : दशा, दिशा और संभावनाएं’ विषय पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने की। मुख्य वक्ता डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने कार्यालयी कार्यों में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा की शक्ति उसके प्रयोग से बढ़ती है। हिंदी के विकास में गैर-हिंदी भाषियों और सिनेमा के योगदान का भी उल्लेख किया तथा कॉलेज में हिंदी का कोना बनाने का सुझाव दिया।
डॉ. कनक रागिनी ने कहा कि मैथिली, मगही समेत क्षेत्रीय बोलियों को अपनाकर हिंदी को जन-जन की भाषा बनाया जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा कुमारी ने अहिंदी भाषी राज्यों में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए ठोस पहल की जरूरत बतायी। संचालन डॉ. शारदा कुमारी ने किया। डॉ. सोनू शंकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play