Orai News: आटा। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में रविवार रात घर के आंगन में खड़ी छह साल पुरानी बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाइक में आग लगने की जानकारी होते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चमारी निवासी भगवानदीन की छह साल पुरानी बाइक रात में घर के आंगन में खड़ी थी और रविवार देर रात बाइक में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक बाइक बुरी तरह जल चुकी थी।
भगवानदीन ने अज्ञात व्यक्ति पर बाइक में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने के आरोप की भी जांच कर रही है। फिलहाल थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा और पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहकर जांच में जुटी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play