फोटोग्राफी टीचर को बना दिया मुंबई की मेयर का पति, यूट्यूबर पर FIR दर्ज; जांच में जुटी पुलिस – Jagran

मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात यूट्यूबर के खिलाफ मानहानि और फर्जी खबर फैलाने का मामला दर्ज किया है। यूट्यूबर ने …और पढ़ें
अज्ञात यूट्यूबर ने फोटोग्राफी टीचर को बता दिया मुंबई की मेयर का पति (सोशल मीडिया)
अज्ञात यूट्यूबर पर मानहानि और फर्जी खबर फैलाने का मामला।
फोटोग्राफी टीचर को मुंबई मेयर का पति बताया गया।
पुलिस आईपी एड्रेस और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात यूट्यूबर के खिलाफ मानहानि और फर्जी खबर फैलाने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इस यूट्यूबर ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें भायखला के रहने वाले 55 साल के एक फोटोग्राफी टीचर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े का पति बता दिया गया था।
बता दें कि यह पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़ित टीचर को 26 अगस्त को उनके पड़ोसी ने व्हाट्सएप पर इस वीडियो का लिंक भेजा। वीडियो में टीचर के नाम, शिक्षा, पेशे, धर्म, शौक और परिवार से जुड़ी निजी जानकारियों का इस्तेमाल किया गया था, साथ ही उनके और मेयर के साथ वाली भ्रामक तस्वीरें भी लगाई गई थीं।
वीडियो देखने के बाद पीड़ित टीचर ने इस बात से आहत होकर 27 अगस्त को कालाचौकी पुलिस स्टेशन में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए ‘gk-shorts-videos’ नाम से चल रहे इस यूट्यूब चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
फिलहाल, पुलिस टेक्निकल टीम की मदद से आईपी (IP) एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस चैनल को कौन चला रहा है। टीचर ने पुलिस को इस वीडियो के स्क्रीनशॉट भी सौंप दिए हैं, और मामले की आगे की जांच जारी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News