मैनपुरी में बच्चों के बेहतर फ्यूचर के लिए होगी PTM, 18.97 लाख का बजट स्वीकृत – Jagran

मैनपुरी के परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बच्चों के शैक्षिक स्तर पर चर्चा के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों के शैक्षणिक स्तर पर चर्चा के लिए पीटीएम।
1894 स्कूलों के लिए 18.97 लाख रुपये का बजट स्वीकृत।
अभिभावकों को निमंत्रण कार्ड भेजकर बैठक में बुलाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में बच्चों के शैक्षणित स्तर पर चर्चा की जाएगी। शासन स्तर से इसके लिए जिले में 1894 स्कूलों को चिह्नित कर उनके लिए 18.97 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। प्रति स्कूल 250 रुपये प्रत्येक बैठक को निर्धारित किए हैं। इस राशि से निमंत्रण देने का प्रबंध कराया जाएगा।
बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार और शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी के आदन-प्रदान कराए जाने के स्तर से अब परिषदीय स्कूलों में भी निजी स्कूलों की तर्ज पर पीटीएम का आयोजन कराया जाएगा।
इस माह की बैठक का समय बीत जाने के कारण अब अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में तैयारी को लेकर योजना बनाई जा रही है। एक ही दिन सभी स्कूलों में बैठक का आयोजन कराया जाएगा।
राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से दिए गए निर्देश के अनुसार बैठक की औपचारिकता नहीं होगी। इसके लिए प्रधानाध्यापक को तैयारी करनी होगी। अभिभावकों को निमंत्रण कार्ड भेजने होंगे। यदि ऐसा संभव नहीं होता है तो वाट्सएप मैसेज अथवा फोन के माध्यम से उन्हें आमंत्रित किया जाएगा। उन अभिभावकों को विशेष रूप से बुलाया जाएगा, जिनके बच्चे अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। जो अभिभावक नहीं पहुंचेंगे, शिक्षकों को समय निकालकर उनके घर जाना होगा।
विभिन्न परीक्षा के परिणाम और बच्चों की गतिविधियों को लेकर अभिभावकों से स्पष्ट बात की जाएगी। बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए चर्चा के साथ अभिभावकों से भी बच्चों की आदतों के बारे में समझा जाएगा। अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाएगा कि वे घर में थोड़ा ध्यान जरूर दें। इतना ही नहीं, स्कूल में उपलब्धि सुविधाओं से भी अभिभावकों को अवगत कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में बाढ़ से तबाही: झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंदाकिनी पुल पर एप्रोच रोड धंसी, बड़े वाहन रोके गए
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के ट्रेन मैनेजर ने दिखाई ईमानदारी, महिला रेल यात्री बुशरा को लौटाया कीमती iPhone मोबाइल
 
 
इस पीटीएम का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक स्तर को और ज्यादा बेहतर बनाना है। अभिभावकों द्वारा किए गए सुझावों को भी सूचीबद्ध करके बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।
सूर्य प्रताप सिंह, बीएसए।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News