बंगाल: कांचरापाड़ा में पुलिस हिरासत में पूर्व पार्षद के पति की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप – Jagran

उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में पुलिस हिरासत में एक पूर्व तृणमूल पार्षद के पति बिरजू केवट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
पुलिस हिरासत में पूर्व तृणमूल पार्षद के पति की मौत।
पत्नी ने पुलिस पर अमानवीय अत्याचार का आरोप लगाया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापड़ा नगरपालिका क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में एक पदत्यागी तृणमूल पार्षद के पति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का नाम बिरजू केवट है। कांचरा
पाड़ा नगरपालिका के वार्ड संख्या 23 की पदत्यागी पार्षद जेनी शर्मा केवट ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने लाकअप में उनके पति पर अमानवीय अत्याचार किया, जिसके कारण उनकी मौत हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विभिन्न मामलों और जबरन वसूली के आरोपों के तहत हलिशहर थाने की पुलिस ने बिरजू को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत (रिमांड) में भेजने का आदेश दिया था।
मृतक की पत्नी जेनी का दावा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे जब वह थाने में अपने पति से मिलने गई थीं, तब उनकी तबियत बिल्कुल ठीक थी। परिवार का आरोप है कि रात के समय पुलिस ने लाकअप में उनके हाथ-बांधकर बेरहमी से पिटाई की।
शुक्रवार देर रात लाकअप में बिरजू की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें तुरंत कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का अनुमान है कि उनकी मौत दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से हुई है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक दलों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News